khagarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश काउन्सिलिंग के क्रम में सोमवार को बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन एवं बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (एईडीपी) पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग हुई।
परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही किया गया जारी
प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि बी.ए. (ऑनर्स) मास कम्युनिकेशन में 75 विद्यार्थियों ने एवं बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स मैनेजमेंट (एईडीपी) में 21 विद्यार्थियों ने काउन्सिलिंग कराया तथा ऑनलाइन शुल्क जमा कर दिया। शुल्क जमा करने के बाद परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड काउन्सिलिंग स्थल पर ही जारी किया गया।
07-08 जुलाई को बी.एस-सी. गणित की होगी काउन्सिलिंग
प्रो. कामिल ने बताया कि 07-08 जुलाई को बी.एस-सी. गणित की काउन्सिलिंग होनी है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको ई-मेल पर लिंक भेजा गया है वे गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण पत्रों, सभी की एक सेट फोटो स्टेट, स्वयं की 02 स्टाम्प साइज फोटो अपनी कटेगरी का अद्यतन प्रमाण पत्र सहित उपर्युक्त तिथि को पूर्वाह्न 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर काउन्सिलिंग हेतु उपस्थित होगें।
मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड
उन्होंने बताया कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट अपलोड है, अभ्यर्थी उसका अवलोकन कर गेट पास डाउनलोड कर सकता है। अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के उपरान्त निर्धारित शुल्क उसी दिन ऑनलाइन (पे.टी.एम., गूगल पे, डेबिट कार्ड, यू.पी.आई. आदि) के द्वारा जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिये अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे क्योंकि प्रवेश काउन्सिलिंग से सम्बन्धित सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से मात्र दी जायेगी।
Comments (0)