khabarilaal news desk:-

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर सहित अन्य परिसरों एन.टी.पी.सी., शक्तिनगर, गंगापुर परिसर व भैरव तालाब परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार मुख्य परिसर में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं डिप्लोमा (लेटरल इन्ट्री) पाठ्यक्रमों एवं एन.टी.पी.सी., शक्तिनगर, गंगापुर परिसर व भैरव तालाब परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भरने की तिथि 20 जुलाई तक विस्तारित की गई है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!