khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 में बी.बी.ए., बी.सी.ए., बी.ए. एल-एल.बी., एल-एल.बी., एल-एल.एम., बी.पी.एड., एम.पी.एड., एम.एड. एवं पी.जी.डी.सी.ए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 29 व 30 जून को सम्पन्न प्रवेश परीक्षा की उत्तर-कुंजी (आंसर की) को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।
ई-मेल के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार से आपत्ति स्वीकार नहीं
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने कहा कि जिन अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां साक्ष्य सहित 09 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक ई-मेल mgkvpadmission2026@gmail.com पर प्रेषित/अपलोड कर सकते हैं। ई-मेल के अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार से आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि के बाद प्रेषित/अपलोड आपत्तियों पर किसी भी दशा में विचार नहीं किया जायेगा।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)