khabarilaal news desk:-

वाराणसी। मानविकी संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कार्यरत संकाय अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं उर्दू विभाग के कनिष्ठ सहायक रियाज अहमद की सेवानिवृत्त के बाद विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने उक्त द्वय को दी सफल कार्यकाल की बधाई

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने उक्त द्वय को सफल कार्यकाल की बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, सहायक कुलसचिव डॉ. आनन्द कुमार सिंह, अधीक्षक (प्रशासन) राजेश राय, सहायक संकायाध्यक्ष प्रो. नलिनी श्याम कामिल व डॉ. अम्बरीष राय, लेखा अधिकारी डॉ. जय शंकर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!