khabarilaal news desk:-

वाराणसी। समाजशास्त्र विभाग एवं महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर बालिका बाल सुधार गृह रामनगर में आयोजित एक साप्ताहिक योग प्रशिक्षण के चौथे दिन मंगलवार को बालिकाओं को योग के महत्व एवं उपयोगिता से परिचित करवाया गया।

महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति ने बालिकाओं को योग के महत्व एवं उपयोगिता से करवाया परिचित

कार्यक्रम आयोजक प्रो. अमिता सिंह, अध्यक्ष-समाजशास्त्र विभाग एवं अध्यक्ष- महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति ने बालिकाओं को योग के महत्व एवं उपयोगिता से परिचित करवाया और बताया की किस प्रकार योग को अपने दैनिक जीवन मे अपना कर निरोगी स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन को प्राप्त किया जा सकता है।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के इच्छानुसार सभी बालिकाओं को फल कराया गया उपलब्ध

योग प्रशिक्षिका सोनल त्रिपाठी एवं शिवांगी सिह ने बालिकाओं को विभिन्न आसनों ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन, त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन, शवासन, प्राणायाम, भ्रामरी इत्यादि का अभ्यास कराया। योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम के प्रशिक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के लिए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के इच्छानुसार 
सभी बालिकाओं को फल उपलब्ध कराया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!