khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर के विद्यार्थी सत्र 2026-27 के लिए छात्रावास प्रवेश आवंटन हेतु अब 20 जुलाई तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार स्नातक स्तर के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष एवं स्नातकोत्तर स्तर के द्वितीय वर्ष तथा पी.एच-डी. के छात्र-छात्राएं पुनः छात्रावास प्रवेश आवंटन हेतु आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.mgkvp.ac.in) से डाउनलोड करके 20 जुलाई तक ऑफलाइन छात्रावास के गृहपति/गृहस्वामिनी कार्यालय में जमा कर दे।
विद्यार्थी का आधार कार्ड तथा चार फोटो सम्बन्धित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य
मुख्य गृहपति डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रावास हेतु विद्यार्थी छात्रावास नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करके, उस नियमावली को 10 रुपए के एफिडेविड या ई स्टाम्प पेपर में बनाकर एवं छात्रावास आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सम्बन्धित कार्यालय में जमा करेंगे। मुख्य गृहपति ने कहा कि छात्रावास आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, सत्र 2026-27 की प्रवेश शुल्क रसीद, जाति, निवास प्रणाम पत्र एवं माता-पिता व विद्यार्थी का आधार कार्ड तथा चार फोटो सम्बन्धित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।
शुल्क एवं छात्रावास का शुल्क एक साथ एक मुश्त जमा करना अनिवार्य होगा
मुख्य गृहपति ने कहा कि उक्त में से कोई भी अभिलेख संलग्न न होने पर आवेदन पत्र निरस्त समझा जायेग। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रावास में मेस संचालन प्रक्रिया में जो निर्धारित शुक्ल तय होगा, वह शुल्क एवं छात्रावास का शुल्क एक साथ एक मुश्त जमा करना अनिवार्य होगा, तभी कक्ष आवंटन किया जाएगा।
Comments (0)