khabarilaal news desk :-

वाराणसी। आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.), महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आन्तरिक सदस्यों की बैठक शुक्रवार को हुई। प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पी.एम.-उषा परियोजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के लिये प्रशिक्षण/अनुसंधान कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया गया।

पी.एम.-उषा परियोजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के लिये प्रशिक्षण/अनुसंधान कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श

इसके अन्तर्गत व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए डाॅ. प्रतिभा सिंह, मनोविज्ञान विभाग और अल्प कालीन कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिये डाॅ. विजेन्द्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग को कार्यक्रम समन्वयक नामित किया गया। बैठक में प्रो. आनन्द शंकर चौधरी, डॉ. अम्बरीश कुमार राय, डॉ प्रतिभा. सिंह, डॉ. वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!