khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में 28 जुलाई को होने वाले 48वें दीक्षान्त की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार बैठक हुई। बैठक में दीक्षान्त समारोह के लिए गठित समितियों की प्रगति एवं कार्य योजना पर चर्चा हुई। साथ ही सभी समितियों को आपस में समन्वय स्थापित कर दीक्षान्त की तैयारियां समय से पूर्ण करने को निर्देशित किया गया। 48वें दीक्षान्त में 25 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में संकाय में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दीक्षान्त समारोह में प्रदान किया जायेगा स्वर्ण पदक
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में संकाय में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दीक्षान्त समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबन्धित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दीक्षान्त से एक सप्ताह पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा, इसके तहत सभी कार्यालयों, भवनों, छात्रावासों, पुस्तकालय, आवसीय परिसरों एवं खेल के मैदानों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाना है।
48वें दीक्षान्त समारोह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सजीव प्रसारण करने का निर्णय
बैठक में 48वें दीक्षान्त समारोह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सजीव प्रसारण करने का भी निर्णय हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डीन एकादमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)