khabarilaal news desk:-
वाराणसी। वाणिज्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बी.कॉम. के नियमित विद्यार्थियों की छूटी मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा 20 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगी।
सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं परिचय पत्र के साथ विभाग में होंगे उपस्थित
विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने बताया कि ऐसे सभी परीक्षार्थी जिनकी प्रायोगिक परीक्षा छोटी है, वे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से आवेदन अग्रसारित कराकर एवं निर्धारित शुल्क जमा करके रसीद की मूल प्रति एवं एवं उसकी छायाप्रति के साथ उपस्थित होंगे। प्रो. शुक्ल ने कहा कि यह परीक्षा पुनः सम्पन्न नहीं करायी जायेगी, अनुपस्थित होने की स्थिति में वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं परिचय पत्र के साथ विभाग में उपस्थित होंगे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)