khabarilaal news desk:-
वाराणसी। वाणिज्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बी.ए., बी.कॉम. व बी.एस-सी. (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम व षष्टम सेमेस्टर) की स्किल डेवलेपमेंट की छूटी हुई परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित है।
मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 02 बजे तक विभाग में होगी परीक्षा
विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा मध्याह्न 12 बजे से अपराह्न 02 बजे तक विभाग में होगी। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के विषय से सम्बन्धित परीक्षार्थी ससमय विभाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा पुनः छूटी परीक्षा कराना सम्भव नहीं होगा। सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं परिचय पत्र के साथ विभाग में उपस्थित होंगे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)