khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजकार्य विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार सिंह (वर्तमान कुलानुशासक) को पुनः कुलानुशासक बनाया गया। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के आदेशानुसार प्रो. सिंह को 01 जुलाई से एक साल अथवा अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए पुनः कुलानुशासक बनाया गया है।
बता दें कि प्रो. के.के. सिंह विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के निदेशक भी हैं। प्रो. के.के. सिंह के साथ अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. राकेश तिवारी एवं दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. अम्बरीष राय को अतिरिक्त कुलानुशासक बनाया गया है।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)