khabarilaal news desk :-

वाराणसी। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश एवं ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वावधान में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के 15वें दिन मंगलवार को विभाग के सभागार में मूर्ति कला विषय के अंतर्गत छात्र- छात्राओं ने मिट्टी द्वारा खिलौने, मुखौटा, गणेश आदि बनाने की कला से अवगत हुए।

कंपोजिशन, लैंडस्केप, कैलीग्राफी, क्ले मॉडलिंग तथा मिनिएचर कला की बारीकियो से हुए अवगत

कार्यशाला में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने अभी तक कंपोजिशन, लैंडस्केप, कैलीग्राफी, क्ले मॉडलिंग तथा मिनिएचर कला की बारीकियो से अवगत हुए। आशीष विश्वकर्मा के नेतृत्व में लैंडस्केप के हाईलाइट एवं पारदर्शी रंगों के माध्यम से अपने प्रकृति चित्रों को सीखने का प्रयास किया। आजाद कपूर के नेतृत्व में कैलीग्राफी के अंतर्गत हिंदी एवं अंग्रेजी लेटर राइटिंग सीखने का महारथ हासिल किया। विशाल पटेल एवं माधवी गंगा के नेतृत्व में मिनिएचर पेंटिंग पेपर पर तैयार किया गया। 

पारदर्शी रंगों के माध्यम से अपने प्रकृति चित्रों को सीखने का प्रयास

डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता एवं कृष्ण कुमार के नेतृत्व में मिट्टी द्वारा हाथी, खिलौना, मेंढक, दिया,मुखौटा, कप-प्लेट, सिगरेट स्टैंड, क्वायल द्वारा पात्र, गणेश, मछली, मनवाकृति, पशु, गणेश की आकृति बनाने की कला से अवगत हुई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार विश्वकर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज आदि उपस्थित रहे

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!