khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षान्त समारोह दिनांक 28 जुलाई आयोजित है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि राजभवन की समिति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के औचक निरीक्षण के दृष्टिगत दीक्षान्त की तैयारियों तथा परिसर की स्वच्छता एवं शुचिता श्रेष्ठ श्रेणी किये जाने तथा विश्वविद्यालय को प्रदूषण मुक्त बनाने एवं माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के प्रसंगक्रम में नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के प्रयोग न किये जाने हेतु समस्त कार्यालयों, भवनों, छात्रावासों, पुस्तकालय, आवसीय परिसरों एवं खेल के मैदानों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया जाना है। कुलसचिव ने कहा कि उक्त के क्रम में विश्वविद्यालय में नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबन्धित किया जाता है।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)