khabarilaal news desk:-
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने छात्रावास में चल रहे मरम्मत कार्य एवं प्रगति का जायजा लिया।
मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश
साथ ही उन्होंने मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश दिया, जिससे शोधार्थियों को समय से छात्रावास रूम आवंटित किया जाए। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. अम्बरीष राय, संपत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह, सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)