वाराणसी।सिंधोरा पुलिस के द्वारा लगभग एक पखवाड़े के बाद आरोपित युवक के साथ अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर संबंधित धाराओं में वांछित युवक पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 28 मार्च को लिखित सूचना दी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 16 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश एवं खोजबीन किए जाने के उपरांत भी उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसपर प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 137(2), 87,65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।  

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में 30 मार्च को उ0नि0 रोहित कुमार उ0नि0 शशिनंदन यादव एवं पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया विश्लेषण, सर्विलांस सेल तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त सोनू कुमार कुशवाहा पुत्र शम्भू महतो, निवासी वार्ड नं० 05, सिंगरहिया, थाना सहियारा, जनपद सीतामढ़ी (बिहार) को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!