khabarilaal news desk

वाराणसी -- उदय प्रताप इंटर कॉलेज वाराणसी के अंतर्गत संचालित "खेलो इंडिया" योजना के तहत हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स के छात्र-छात्राओं को रविवार को विद्यालय के कैंपस कोऑर्डिनेटर,मीडिया प्रभारी, एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार सिंह द्वारा स्पोर्ट्स इक्विपमेंट एवं किट का वितरण किया गया।

पूर्ण मनोयोग से शत प्रतिशत दे अपनी सहभागिता

इस अवसर पर प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस विद्यालय या क्षेत्र में हैं। पूर्ण पूर्ण मनोयोग से अपना शत प्रतिशत अपनी सहभागिता दें। उन्होंने अपने आशीर्वचन में खिलाड़ियों से अपील की कि 24 घंटे के अंदर आपको स्वयं से बात करना होगा तभी आप अपनी कमियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। स्वागत भाषण में प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह ने छात्रों से कहा कि सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा तभी वांछित सफलता मिल सकेगी। 

इस कार्यक्रम का संचालन डा. उमाकान्त सिंह ने किया

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह, कार्तिक राम, शशिकांत सिंह, अभिषेक रावत, राम ललित पटेल, दिवाकर सिंह, अजय कुमार सिंह प्रधान लिपिक, बद्री सिंह सहायक लिपिक, विद्यालय के प्राचीन छात्र मनोज प्रताप सिंह सहित अनेक अभिभावक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का संचालन डा. उमाकान्त सिंह ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!