Khabarilaal news desk
जौनपुर। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह एक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कृपाशंकर सिंह ने शिक्षा और जौनपुर की पहचान को लेकर बड़ी बात कही।
उच्च शिक्षा प्राप्त करना हर छात्र की प्रबल इच्छा-कृपा शंकर सिंह
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्कूलों के कार्यक्रमों से शिक्षा दी नहीं जाती, बल्कि शिक्षा ली जाती है। उन्होंने कहा कि हर छात्र की इच्छा होती है कि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करे और सफलता हासिल करे।
एक सफल छात्र परिवार गांव और प्रदेश का नाम करता है रोशन
उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि माता सरस्वती की कृपा से संस्थान लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में इसके कई संस्थान स्थापित हैं।कृपाशंकर सिंह ने कहा कि किसी एक छात्र की सफलता केवल उसके परिवार ही नहीं बल्कि गांव, क्षेत्र, जिले और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करती है।
जौनपुर में फिर एक बार बन सकता है शिक्षा का केंद्र
जौनपुर को शिराज-ए-हिन्द के नाम से पहचाने जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के कई गांव ऐसे हैं जहां लगभग हर घर से IAS, IPS और PCS अधिकारी निकले हैं।हालांकि इस बार सिविल सर्विसेज में जौनपुर पहले जैसी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले छात्र इंटरमीडिएट के बाद प्रयागराज और दूसरे शहरों में पढ़ने जाते थे, लेकिन अगर जौनपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाए तो यह जिला एक बार फिर शिक्षा का बड़ा केंद्र बन सकता है।
जिले को फिर से IAS और IPS देने वाले जनपद के रूप में मिलेगी नई पहचान
उन्होंने कहा कि इससे जौनपुर की पहचान देशभर में और मजबूत होगी तथा जिले को फिर से IAS और IPS देने वाले जनपद के रूप में नई पहचान मिलेगी।
Comments (0)