मीरजापुर। नगर में मार्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक 40 वर्षीय अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर फरार हो गए। घटना का लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना से नाराज ग्रामीणों का पुलिस के प्रति आक्रोश

मिर्जापुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने तथा कटरा कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू अपराध को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू के रुप में हुई है।

सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे ग्राम प्रधान अधिवक्ता

बताया जा रहा है कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड कतवारूपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता व विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के ग्राम प्रधान पति शनिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे जहां पहले से घात लगाए घूम रहे बाइक सवार बदमाश ने उन्हें लक्ष्य साथ करीब से देशी तमंचा से गोली मार दी।

घटना के बाद ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख बदमाश ने लहराया तमंचा 

गोली मारकर हत्या करने के बादबाइक सवार बदमाशों ने नागरिकों को आता देख उन पर भी तमंचा तान दिया जिससे कोई उनके करीब जाने का साहस नहीं कर पाया। घटना के बाद क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना होने पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस जहां बदमाशों की तलाश में जुट गई थी वहीं अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी।

हत्यारे एवं हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

मृतक अधिवक्ता द्वारा पूर्व में कटरा कोतवाली को एप्लीकेशन देकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप रहा है कि यदि पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर गंभीरता दिखाई होती तो शायद आज यह वारदात न होती। बाइक सवार बदमाशों द्वारा अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या किए जाने का सम्पूर्ण वारदात समीप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हत्यारे की भी जहां पहचान हो रही है वहीं यह साफ हो चला है कि हत्यारा पहले से ही हत्या का पूरा प्लान तैयार करके आया हुआ था। 

हत्या के दौरान दो तमंचे के साथ पहुंचे हुए थे बदमाश

बदमाश दो तमंचा लेकर आएं हुए थे एक से गोली मारने के बाद दूसरा तमंचा बाइक चला रहे युवक को थमाकर खुद बाइक चलाने लगता है जब कि बाइक चलाकर आया युवक तमंचा हाथ में लहराते हुए पीछे बैठ जाता है और अपनी ओर आते हुए कुछ लोगों पर तमंचा तान देता है।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थीं वहीं मौके वारदात स्थल का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर हत्यारे को शीर्ष गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!