वाराणसी। रोहनिया-जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गाँव निवासी पीड़ित विनोद कुमार गोंड सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील राजातालाब पहुँचकर गलत पैमाइश करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल के खिलाफ सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम राजातालाब को प्रार्थना पत्र देकर न्याय का गुहार लगाया है
बताते चलें कि लेखपाल द्वारा ग्रामीण के जमीन की गलत पैमाइश करने के मामले को SDM राजातालाब के द्वारा गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही गई है। तथा एसडीएम के द्वारा जांच के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी कर दिया गया है।
एसडीएम राजातालाब ने दिया जाँचकर कर कार्यवाही का आश्वासन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम राजातालाब को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व गाँव खेमापुर में स्थित आराजी नम्बर 218 रकबा 73 हे यानी 6 बिस्वा कुछ प्वाइंट राजस्व अभिलेख में अंकित सरकारी गड़हा है जिस पर से अतिक्रमण को रोकने हेतु सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त व अतिक्रमणकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने की प्रार्थना किया था लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल अतिक्रमणकारियों व ग्राम प्रधान से मिलकर एक औपचारिक सीमांकन करके गलत रिपोर्ट एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया है।वहीं ग्रामीणों ने कहा कि गड़हे की पूरी रकबा नहीं पाया गया है।जबकि वास्तविकता यह है कि उक्त गड़हा लगभग अतिक्रमणकारियों द्वारा ही अतिक्रमण किया गया है।
वही इस बाबत एसडीएम राजातालाब ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है जांचोपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी,अगर सरकारी गड़हे पर अतिक्रमण पाया गया तो अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की जायेगी।शिकायती पत्र देने वालो में मुख्य रूप से विनोद कुमार गोंड,शिव बच्चन,राजकुमार गुप्ता,अजीत कुमार,नीलेश कुमार,अनिल,विजयी शामिल रहे।
Comments (0)