khabarilaal news desk
विद्युत उपकेंद्र नेवादा पर मंगलवार को मेगा कैंप के तहत उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया गया । जिसमे 35 उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के साथ 1 लाख 18 हजार की राजस्व वसूली हुई।
कैम्प के दौरान 35 मामले आये,एक लाख की वसूली
कैम्प के दौरान सगुनहा फीडर पर कार्य करने वाले लाइन मैन तेगा सिंह को बाबतपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति के बहाल करने तथा ओमप्रकाश यादव को अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए दोनो संविदा लाइनमैन को एसडीओ प्रशांत शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेगा कैंप में उपखंडीय सहायक प्रशांत पांडेय, अवर अभियंता राजकुमार, देवव्रत, शिवचंद के अलावा उपभोक्तागण उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)