KhabariLaal News Desk :

भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी की ओर से 28 मई को गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से टिफिन के साथ भोजन भी किया।

5 जून से 21 जून तक होंगे विभिन्न अभियान

कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक पूरे महानगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

बूथ स्तर पर चलेगा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक बूथ स्तर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 8 से 14 जून तक मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान एवं प्रगति पथ यात्रा आयोजित होगी।

स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान कार्ड अभियान

14, 15 और 16 जून को स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें नवजात लाभार्थियों एवं जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाए जाएंगे।

17 से 20 जून तक लगेगी विकास प्रदर्शनी

जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विभिन्न अभियानों के लिए जिम्मेदारियां तय

कार्यशाला में विभिन्न अभियानों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की जिम्मेदारी अशोक यादव को, विशेष जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश और आलोक श्रीवास्तव को दी गई।

कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

DESK REPORTER - CHANDAN KUMAR 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!