Khabarilaal News Desk :

Ravindra Jaiswal ने नमो घाट पर तीर्थयात्री के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के बाद हुई मृत्यु की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और गंभीर बताते हुए वाराणसी स्मार्ट सिटी प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मेंटेनेंस एजेंसी पर होगी उच्च स्तरीय जांच

स्टाम्प मंत्री ने कहा कि नमो घाट का रखरखाव करने वाली एजेंसी या कंपनी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित एजेंसी को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए।

गार्ड/बाउंसर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि तीर्थयात्री के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट करने वाले संबंधित गार्ड/बाउंसर के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

मृतक परिवार को 5 लाख की सहायता

मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मृतक तीर्थयात्री के परिजनों को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।

वाराणसी की गरिमा पर उठे सवाल

मंत्री ने कहा कि यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि धार्मिक नगरी Varanasi की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!