लखनऊ - वाराणसी की प्रतिभाशाली कस्तूरी श्रीवास्तव ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाई और “मिस कैटवॉक यूनिवर्स उत्तर प्रदेश 2026” का खिताब अपने नाम किया।
राज इंग्लिश स्कूल से पूरी की,अपनी स्कूली शिक्षा
कस्तूरी इससे पहले फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2026 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वाराणसी के छोटे से गांव सथवाँ की रहने वाली कस्तूरी अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राज इंग्लिश स्कूल से पूरी की, इसके बाद आरएसएमटी और उदय प्रताप कॉलेज से बीबीए और एमबीए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के जोनल ऑफिस में एचआर पद पर कार्यरत हैं।
मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर,फाइनल तक का सफर
कस्तूरी के पिता मनोज श्रीवास्तव और माता मुक्ता श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के फाइनल तक का सफर तय किया और दर्शकों व आयोजकों की पसंदीदा प्रतिभागी बनीं।
युवाओं के लिए प्रेरणा
कस्तूरी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार और क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Comments (0)