लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा सरकार का कर्तव्य है और प्रदेश सरकार इसी मार्ग पर चलते हुए 25 करोड़ जनता की सेवा कर रही है।

ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं दीप्ति

जनता दर्शन में बरेली से आईं दीप्ति ने अपनी आर्थिक परेशानियों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने बरेली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाते हुए उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भावुक हुईं दीप्ति ने आभार व्यक्त किया।

संबंधित जिलाधिकारियों को पात्रता के आधार पर लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

कार्यक्रम में कई लोगों ने आवास की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार पात्र लोगों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करा रही है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को पात्रता के आधार पर लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार

इसके अलावा कुछ लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज की चिंता सरकार करेगी।कुछ अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता जताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो और आवश्यकतानुसार प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर पढ़ाई जारी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में भी सख्त 

मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में भी सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट करे।

 
 
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!