LUCKNOW NEWS – पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, OBC आरक्षण के लिए नया आयोग गठित
Khabarilaal News Desk :
Lucknow में सोमवार को हुई Uttar Pradesh Cabinet की अहम बैठक में 12 बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार के इन फैसलों को बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक कदम माना जा रहा है।
OBC आरक्षण के लिए नया आयोग गठित
Yogi Adityanath सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आयोग पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी का अध्ययन करेगा और OBC आरक्षण का नया आधार तैयार करेगा।
लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली मंजूरी
कैबिनेट ने चारबाग-बसंतकुंज मेट्रो कॉरिडोर और Lucknow Metro East-West Corridor के लिए एमओयू को मंजूरी दी है। इससे राजधानी के दक्षिणी हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और शहर का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मजबूत होगा।
पशु चिकित्सा छात्रों को बड़ा तोहफा
योगी सरकार ने वेटरनरी छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया है। इससे पशु चिकित्सा के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट
Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences में 1010 बेड का सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर बनाने को मंजूरी दी गई है। साथ ही Swaroop Rani Nehru Hospital के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है।
आगरा और मिर्जापुर को भी मिला फायदा
Agra Metro के कॉरिडोर-2 के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। वहीं मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है।
चुनावी और विकास दोनों साधने की तैयारी
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि योगी सरकार के ये फैसले पंचायत चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण मजबूत करने के साथ-साथ विकास का संदेश देने की रणनीति का हिस्सा हैं।
Comments (0)