लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने बयान में ‘PDA’ को लेकर भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा कि “भाजपाइयों को सोते-जागते केवल PDA ही दिखाई देता है और वही सुनाई देता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में हार की हताशा और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने के डर से भाजपा नेता PDA का नाम सुनकर घबराए हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग PDA के नाम से भी परहेज़ करते हैं, उन्हें इसका उच्चारण करने में भी कठिनाई होती होगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि “जो PDA से जुड़े लोगों की झोपड़ियों पर बुलडोज़र चलवाते हैं और समाज में विद्वेष फैलाते हैं, उन्हें सार्वजनिक मंचों पर मौन रहना चाहिए।”
सपा अध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी कहा कि “मन और वचन का गहरा संबंध होता है। जिसका मन बुरा होता है, उसका कथन भी वैसा ही होता है।”
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज होने के आसार हैं, और PDA को लेकर सियासी बहस और गरमा सकती है।
Comments (0)