khabarilaal news desk
वाराणसी | चोलापुर पुलिस टीम शादी का झांसा देकर एक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में चोलापुर पुलिस लगातार वांछितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम लालजी, कांस्टेबल सूरज कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल कन्हैया चौहान की टीम ने गुरुवार (29 मई) की देर रात बावतपुर रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान सूरज बनवासी (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र बच्चन बनवासी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जनपद जौनपुर के थाना नेवढ़ियाँ अंतर्गत रैभानपुर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोलापुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।
ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत चोलापुर पुलिस को मिली सफलता
घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी के पिता (वादी मुकदमा) ने बीते 22 दिसंबर को चोलापुर थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि सूरज बनवासी उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू की थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं। अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2) (अपहरण), 87, 64(2) (दुष्कर्म) बीएनएस व 5(1)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
Comments (0)