वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र घोंसिला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे शुक्रवार दोपहर बाद बाबतपुर स्थित मैनेजमेंट कॉलेज की बस तेज रफ्तार के चलते अचानक पलट गई जिससे बस चालक को गंभीर रूप से घायल हो गया वही बस में सवार विद्यालय की एक छात्रा को मामूली चोट आई है।
तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही रहा हादसे का कारण
बताते चलें कि बाबतपुर में संचालित राज स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंस की एक मिनी बस छात्राओं को छोड़ते हुए दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंची बस में सिर्फ एक छात्रा अनु चौबे चक्का थाना बड़ागांव ही सवार थी प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो बस चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बस चल रहा था जिससे असंतुलित होकर उक्त स्थान पर बस पलट गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से छात्रा एवं चालक को बस से बाहर निकाला गया।
बस में और होते छात्र और छात्रा तो हो सकता था बड़ा हादसा
चालक की सूचना पर कॉलेज के कर्मचारी पहुंचे और चालक को लेकर चले गए जब की वही छात्रा को पड़ोस के रहने वाले रतन विजय मिश्रा अपने घर लेकर चले गए प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों को बुलाकर घर भेज दिए वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर और बच्चे रहे होते तो बड़ा हादसा हो जाता तथा छात्रा को मौकेपर छोड़कर केवल चालक को ले जाना कॉलेज प्रबंधन का गैर जिम्मेदाना रवैया है जिसको को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Comments (0)