khabarilaal news desk
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जौनपुर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उन पर चर्चा की।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी बेचन पाठक की भी विशेष रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी बेचन पाठक की भी विशेष उपस्थिति रही।
गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और अधिक मात्रा में तरल पदार्थों के सेवन के महत्व
इस अवसर पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के उन प्रेरणादायक व्यक्तित्वों और कार्यों को देश के सामने लाने का कार्य किया है, जिनसे आमजन को सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और अधिक मात्रा में तरल पदार्थों के सेवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने किया बस्ती जनपद के एक युवा के प्रयासों का उल्लेख
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा बस्ती जनपद के एक युवा के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस युवा ने अपने गांव से गुजरने वाली नदी की साफ-सफाई कर एक मिसाल पेश की है। आज उसके कार्यों की चर्चा पूरे देश में हो रही है और उससे प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में आगे आएंगे।
‘मन की बात’ आज देश को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक और जन-जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ आज देश को सकारात्मक दिशा देने वाला एक प्रेरणादायक और जन-जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम बन चुका है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक
Comments (0)