वाराणसी।बड़ागांव थाना क्षेत्र में दहेज में पांच लाख रुपए नगद और जेवर की मांग पुरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ागांव पुलिस ससुराल पक्ष के पति सहित सास, ससुर के विरुद्ध दहेज प्रथा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

28 नवंबर 2024 को हुई थी शादी

पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार थानाक्षेत्र के चिलबिला खरगनपुर गांव निवासिनी विवाहिता तन्नू श्री सिंह पुत्री मुकेश सिंह ने आरोप लगाया है की बीते 28 नवंबर 2024 को उसकी शादी कनियर चौधरी का पुरा गांव निवासी कृपाशंकर सिंह के पुत्र जगबीर सिंह के साथ हिंदू रिति रिवाज से संपन्न हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता ने पति के परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का लगाया आरोप 

शादी के कुछ दिनों बाद पति, ससुर सहित सास सीमा देवी दहेज में पांच लाख रुपये नगद और जेवर की मांग करने लगे मांग पुरी न होने पर आये दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए पिछले चार माह से खाना पीना बंद कर दिये और इससे भी इन लोगों का मन नहीं भरा तो उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!