khabarilaal news desk:-

वाराणसी।भाजपा महानगर अध्यक्ष  प्रदीप अग्रहरि ने महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान हमारी संस्कृति, प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। मैं  सभी से आग्रह करता हूँ कि वे अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।जब जन भागीदारी प्रकृति संरक्षण से जुड़ती है, तब हरित भारत का सपना साकार होता है।

सीएम योगी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान एक जन आंदोलन का ले रहा स्वरूप

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर हम लोगों ने महानगर में  पौधे लगाए ।आज 12 जुलाई को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हमारे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  निर्धारित किया  है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

महानगर अध्यक्ष ने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं से एक वृक्ष मां के नाम लगाने का किया आह्वान 

 महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मैं आप सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आग्रह करता हूं, कि "हर पौधा, हरियाली का संदेश और आने वाली पीढ़ियों के जीवन का विश्वास है।"

 वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवीन कपूर,अशोक पटेल,चंद्रशेखर उपाध्याय प्रमील पाण्डेय,राकेश जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना ,अजय गुप्ता,शोभनाथ मौर्या,अखिलेंद्र सिंह सनी,पंकज चतुर्वेदी,अभिषेक मिश्रा,गीता शास्त्री,साधना वेदांती,मधुप सिंह,रचना अग्रवाल,अशोक यादव,बृजेश चौरसिया,योगेश वर्मा ,अवनीश पाण्डेय,अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह,महेंद्र सिंह,सुमित मिश्रा,विनोद चौहान, मधुकर चित्रांश,अनुपम गुप्ता,शैलेंद्र सिंह आदि रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!