khabarilaal news desk :-

वाराणसी/हरहुआ। विकासखंड हरहुआ के ग्राम पंचायत आयर के सगरा मौजा में गुरुवार को ग्राम प्रधान सूर्यकुमार मौर्य उर्फ भीम के नेतृत्व में बृहद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक-विनोद कुमार उपाध्याय

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय उर्फ बब्बू ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं-खंड विकास अधिकारी

वही खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने की जरूरत है।

पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

कार्यक्रम में वन विभाग के इंस्पेक्टर पन्नालाल, ग्राम पंचायत सचिव संजय सोनकर, रोजगार सेवक सोनकर प्रसाद अमित उपाध्याय सहित ग्राम सभा के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!