khabarilaal news desk:-

वाराणसी। समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को दिव्यांग सहायता एवं वंचित समूह सहायता योजना प्रचार-प्रसार प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। प्रो. शैला परवीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों के कल्याण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संकायवार एवं लिंगवार (महिला एवं पुरुष) दिव्यांग विद्यार्थियों का अद्यतन विवरण प्राप्त कर उसका संकलन करने का निर्णय

 बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन से संकायवार एवं लिंगवार (महिला एवं पुरुष) दिव्यांग विद्यार्थियों का अद्यतन विवरण प्राप्त कर उसका संकलन करने का निर्णय हुआ। साथ ही, दिव्यांग विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं अन्य शासकीय सहायता योजनाओं से संबंधित आंकड़ों का भी संकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा, ताकि पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा समावेशी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. चन्द्रशेखर सिंह ने किया। बैठक में प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. गंगाधर, डॉ. अनीता सिंह गौतम एवं राजेश राय उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!