आजमगढ़ । गोवंश मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु वध मामले में एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बचाव व जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद वह वही गिरकर तड़पने लगा और पुलिस के द्वारा घायल अवस्था में उसे अपने गिरफ्त में ले लिया गया।
गाय की मुंडी और खाल मिलने के बाद दर्ज कराया गया था मुकदमा
जानकारी के अनुसार घटना 17 मार्च 2026 को ग्राम इमलीपुर में प्रकाश में आया था,उस समय खेत में प्रतिबंधित पशु की मुंडी और खाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में वादी जयप्रकाश यादव की तहरीर पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अभियुक्त
पुलिस की जांच के दौरान उक्त घटना में सलमान, तबरेज, सरफराज और मेराज के नाम सामने आए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बीती रात 27/28 मार्च को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त तबरेज इलाके में आने वाला है।
अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
सुचना पर हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तबरेज के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments (0)