khabarilaal news desk:-

वाराणसी | महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बूथ संख्या 399 के अध्यक्ष आशीष मौर्य एवं बूथ संख्या 398 पर अविनाश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर कर सम्मानित किया ।

भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष  प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ ही संगठन की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का अधिकारी-प्रदीप अग्रहरि

संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का अधिकारी है। संगठन की सफलता का श्रेय बूथ स्तर पर दिन-रात कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और मनोबल सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोग 

महानगर अध्यक्ष के साथ प्रमुख रूप  से मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, डॉ. अनुपम गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह सनी,जितेंद्र पाण्डेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!