वाराणसी। MGKVP में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक संपन्न हुई। पंत प्रशासनिक भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन समिति कक्ष में आयोजित बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों के सीटों की संख्या का निर्धारण एवं वर्गीकरण, नए पाठ्यक्रम आदि बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।

पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी होगा मेरिट के आधार पर प्रवेश

कुलपति  प्रो. त्यागी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के आवेदन पत्र 15 अप्रैल से ऑनलाइन होंगे। पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी मेरिट आधार पर प्रवेश होगा। वहीं, बी.एस-सी. बायो में 60 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि की गई है। काशी विद्यापीठ में सत्र 2026-27 से स्नातक की सभी पाठ्यक्रम एनईपी- 2020 के तहत चार वर्ष के होंगे। 

विदेशी विद्यार्थियों के लिए हिन्दी का नया पाठ्यक्रम होगा शुरू 

चार वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी को स्नातकोत्तर एक वर्ष का ही करना होगा। गौरतलब है कि सत्र 2026-27 से विदेशी विद्यार्थियों के लिए हिन्दी का नया पाठ्यक्रम शुरू होगा, जिससे विदेशी छात्र काशी विद्यापीठ में हिंदी सीख सकते हैं। 

बैठक में इन लोगों की रही उपस्थिति 

बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रवेश समन्वयक एवं डीन अकादमी प्रो. बंशीधर पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा सहित सभी संकायाध्यक्ष, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!