वाराणसी। शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के तहत दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्काउट्स नियम का पालन करते हुए अपने जीवन को बनाए सुखमय
कार्यक्रम में स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त एवं विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि स्काउट्स नियम का पालन करते हुए आप सभी अपने जीवन को सुखमय बनाएं। स्काउट गाइड प्रत्येक दिन एक अच्छा कार्य करते हैं, दूसरों की सहायता करते हैं। गाइड को विशेष रूप से आगाह किया कि प्रशंसा सुनकर दूसरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए बल्कि अच्छे एवं बुरे में अन्तर करने की शक्ति विकसित करनी चाहिए।
सदैव तैयार रहते हैं स्काउट गाइड डॉक्टर राजेंद्र यादव
डॉ. राजेंद्र यादव ने कहा कि स्काउट गाइड सदैव तैयार रहते हैं और कम से कम संसाधन में भी समायोजन करने में सक्षम होते हैं। इस अवसर पर स्काउट गाइड के संयुक्त सचिव जाकिर हुसैन, निलेश जायसवाल, सुशीला विश्वकर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)