Khabarilaal News Desk 

वाराणसी। ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एम.एफ.ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के पांच छात्र-छात्राओं को सांस्कृति स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार (सी.सी.आर.टी.) द्वारा दो वर्षों तक युवा चित्रकार छात्रवृत्ति प्राप्त हुआ। 

विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दी बधाई

इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा के साथ विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि सी.सी.आर.टी. द्वारा देश भर में 39 युवा चित्रकारों को छात्रवृत्ति दी जाती है, जिसमें विभाग के पांच छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। यह छात्रवृत्ति सत्र 2025-26 के लिए प्रदान किया गया है। 

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

उन्होंने बताया कि एम.एफ.ए चतुर्थ सेमेस्टर के जय गुप्ता, विशाल पटेल व शिवांगी पाण्डेय एवं द्वितीय सेमेस्टर के आकाश दुबे व शिवांशिका वर्मा को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता, डॉ. स्नेह लता कुशवाहा, एस.एंजेला आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!