वाराणसी। समाज कार्य विभाग, MGKVP के समाज कार्य तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के द्वारा ग्रामीण शिविर का आयोजन किया गया है। बताते चलें कि इसके तहत दो संस्थाओ के सहयोग से विद्यार्थियों को दो समूहों विभक्त करके अलग-अलग गांव में शिविर का आयोजन गया है l
प्रो.संजय और प्रो. अनिल चौधरी शिविर में करेंगे मार्ग दर्शन
आशादीप विद्याश्रम संस्था के सहयोग से टिकरी ग्राम सभा के नरोत्तमपुर को सम्मिलित किया गया है, जहां पर 40 विद्यार्थियों को विभाग द्वारा भेजा गया है, जिसके लिए शहर विभाग से प्रो. संजय और प्रो. अनिल चौधरी शिविर में मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, दूसरी ओर संस्था नई दिशा के मध्यम से ग्राम सभा बच्छाँव को सम्मिलित किया गया है, जहां पर विभाग से 61 विद्यार्थियों को विभाग द्वारा भेजा गया है, जिसके लिए विभाग से प्रो. चन्द्रशेखर सिंह और प्रो. भावना वर्मा शिविर में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन विद्यार्थियों को प्रदान कर रहे हैं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यवसायिक कौशल का विकास करना
विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यवसायिक कौशल का विकास करना है। इसीलिए शिविर में क्षेत्र कार्य विशेषज्ञों की देख रेख में विद्यार्थियों को ग्राम स्तरीय कार्यकर्म से परिचय, ग्राम का प्रोफ़ाइल, हाउस होल्ड सर्वे, पीआरए विधि द्वारा गांव की समस्या की पहचान, ग्रुप वर्क प्रेजेंटेशन आदि क्रियाकलापों को सम्मिलित किया गया है
Comments (0)