khabarilaal news desk
वाराणसी --उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को एलटी कालेज अर्दली बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
राज्यमंत्री स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल पहुंचने के उपरान्त गोपाल लाल विला भवन पहुंचे
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, व्यापारी बंधुओ की मांग एवं तथ्यों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के प्रयास और पहल पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रवास स्थल के संरक्षण व विकास के लिए ट्रेनिंग कॉलेज परिसर के उपरोक्त स्थल की भूमि को प्रयोग हेतु पर्यटन विभाग को अपना अनापत्ति पत्र दे दिया। राज्यमंत्री के स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल पहुंचने के उपरान्त गोपाल लाल विला भवन पहुंचे।
स्वामी जी की स्मृति में यहां 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर स्मारक
उनके गोपाल लाल विला पहुंचने के बाद वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा भी पहुंचकर राज्य मंत्री से कार्य योजना के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर विचार विमर्श किया। रविंद्र जायसवाल के अनुसार स्वामी जी की स्मृति में यहां 10,000 वर्ग मीटर भूमि पर स्मारक, ओम की ध्वनि युक्त ध्यान केंद्र, स्वामी जी की भव्य मूर्ति के साथ और भी कार्य की योजना है। उनके प्रवास स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि जल्द ही यहां की कार्य योजना मूर्तरूप ले लेगी।
प्रवास स्थल के विकास के लिए प्रयासरत तमाम समाजसेवी
राज्य मंत्री के दौरे के बाद प्रवास स्थल के विकास के लिए प्रयासरत तमाम समाजसेवी, अधिवक्ता गण, व्यापारी बंधु भी स्वामी जी के प्रवास स्थल पर आए। सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, के साथ अनेकों लोगों ने श्री जायसवाल का माल्यार्पण करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया और बधाई दी। राज्यमंत्री ने सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए सबके अथक प्रयास की सराहना की और बधाई दी।
कार्यक्रम में सैकड़ो गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में विनोद पाण्डेय भैया जी एडवोकेट, राजकुमार आहुजा, मनोज दुबे, विपुल कुमार पाठक, राकेश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव जुगनू, रंजीत राय, नीरज सिंह, राम जी चौधरी, अरविंद जायसवाल, अशोक मौर्य पार्षद, रतन मौर्य, आशीष सिंह एडवोकेट, महामंत्री जितेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डेय पूर्व महामंत्री, संजीवन यादव एडवोकेट, मुरलीधर सिंह एडवोकेट, विनोद सिंह एडवोकेट, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, चंचल श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, विकास बरनवाल, अरविंद सिंह सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)