khabarilaal news desk:-

वाराणसी। मा0 मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में बैठक की।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मंडलायुक्त,जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, विद्युत आदि विभागीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में की बैठक

विद्युत विभाग द्वारा शहर में किये जा रहे अन्डर ग्राउण्ड केबलिंग के कार्यों के उपरान्त सड़क खुदाई के बाद कतिपय कालोनियों की सड़कों को बिना मरम्मत के छोड़ दिया जा रहा है जिससे बरसात के समय में आमजन को काफी समस्या एवं दुर्घटना का कारण बन रही है। इस पर मंत्री ने  नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सड़कों के मरम्मत कराए जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अभियंता एवं नगर निगम को दिया।

प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर पूर्ण किया जाय अन्यथा  तय की जाएगी जवाबदेही

उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर पूर्ण किया जाय अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत केबल, सीवर या पानी की पाइपलाइन बिछाये जाने के पश्चात खोदी गई सड़को का मरम्मत तत्काल कराया जाय ताकि आम निवासियों किसी प्रकार की असुविधा न हो।

राजस्व विभाग की टीम के साथ कराया जाय निराकरण

रेलवे विभाग द्वारा रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य में ढलवारिया, शैलपुत्री, नक्कीघाट आदि वार्डों में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान स्थानीय निवासियों के ली जाने वाली जमीन को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनी है, उसको मौके राजस्व विभाग की टीम के साथ उसका निराकरण कराया जाय ताकि लोगों में असंतोष न फैले।

नक्खीघाट से शैलपुत्री चौराहे तक वैकल्पिक सड़क निर्माण के विषय में भी चर्चा

 चौकाघाट वार्ड में रेलवे लाइन के किनारे ढेलवरिया से होते हुए नक्खीघाट से शैलपुत्री चौराहे तक वैकल्पिक सड़क निर्माण के विषय में भी चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आवागमन को सुगम बनाए हेतु अंधरापुल अंडरपास के चौड़ीकरण, गंगा एवं वरुणा नदी पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक के पश्चात आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित

बैठक के पश्चात मंत्री जी द्वारा कमिश्नर एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, रेलवे, पी डब्ल्यू डी आदि अधिकारियों के साथ  अंधरापुल, चौकाघाट , ढेलवारिया आदि वार्डो का स्थलीय दौरा कर वहां कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण, स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश के साथ ही रेलवे की किनारे सड़क बनाए जाने की संभावना को देखा गया एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!