वाराणसी।सिंधोरा थाना क्षेत्र से एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बताते हैं कि वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला थाने पर अपनी नाबालिग लड़की के साथ पहुची और पति द्वारा पुत्री के साथ जबरन गलत सम्बंध बनाने की शिकायत की। 

मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में 

महिला व उसकी नाबालिक बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पिता को तुरंत हिरासत में लेते हुए नाबालिग और पिता के साथ कई बार बात की। लेकिन पिता द्वारा इनकार करने तथा नाबालिग द्वारा दुष्कर्म करने की बार बार बात दोहराती गयी। जिसपर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पास्को व बलात्कार करने समेत आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ पिता को गिरफ्तार कर लिया। 40 वर्षीय पिता राजगीर मिस्त्री बताया जाता है।

सिंधोरा पुलिस के अनुसार 

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने पिता के ऊपर 5 माह से जबरन सम्बंध बनाया जा रहा था। इसकी जानकारी 15 वर्षीय नाबालिग ने अपनी सहेली से की। सहेली ने अपने माँ से उसके बाद सहेली की माँ ने नाबालिग की माँ से की। जब नाबालिग की माँ ने पुत्री से सारी बात जानी तो दंग रह गई और सीधे थाने पर पहुच शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने काउंसिलिंग की और बात सही साबित होने पर माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (1)

2 + 6 = ?
A
Anant kumar 1 month ago
Aise logo ko jindagi bhar jel me hi rahana chahiye