वाराणसी।थाना मिर्जामुराद के उ0नि0 संदीप कुमार सिंह एवं उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह तथा उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चेकिंग तथा वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिर्जामुराद स्थित सम्मो माता मंदिर नहर के पास से अभियुक्त धनंजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सत्तनपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 40 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता है और प्राप्त धन से अपना जीवन यापन करता है। उसने यह भी बताया कि वह आज भी चोरी की मोटर साइकिल बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

वादी द्वारा 08.11.2024 को थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर दी गई थी जिसमें बताया गया कि 21.10.2024 को उसकी मोटर साइकिल शिवरामपुर नहर के पास से चोरी हो गई थी। उक्त प्रकरण के संबंध में मु०अ०सं० 0245/2024, धारा 303(2) बीएनएस, थाना मिर्जामुराद पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई हैं।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!