खबरीलाल न्यूज़ डेस्क-

मिर्जापुर | जिले के रायपुरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 में लंबे समय से जाम पड़ी करीब 300 मीटर लंबी नाली की सफाई होने से स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। नाली के अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था, जिससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा था। इसके चलते डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ था।

CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये दर्ज

समस्या के समाधान के लिए स्थानीय निवासी विनोद कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने CPGRAMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पंचायती राज मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा पंचायत सचिव को मौके पर निरीक्षण के निर्देश

प्रशासन द्वारा पंचायत सचिव को मौके पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए, जिसके बाद नाली की पूरी तरह सफाई कराई गई। सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो गई है और क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।शिकायतकर्ता ने 17 जून 2025 को लिखित फीडबैक के माध्यम से इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है और प्रशासन की तत्परता की सराहना की है।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद

गौरतलब है कि केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से नागरिक 24x7 अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों से जुड़ा हुआ है, जिससे शिकायतों के त्वरित निस्तारण में मदद मिलती है।इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम नागरिक भी अपनी समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता मजबूत हो रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!