मिर्जापुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दुखद घटना के बीच विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के साथ लगातार खड़े रहकर मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश की।

विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया

घटना की जानकारी मिलते ही विनीत सिंह तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह अंतिम यात्रा के दौरान भी परिवार के साथ बने रहे। शिवपुर गंगा घाट पर दाह संस्कार के समय भी वह घंटों तक मौजूद रहे और हर परिस्थिति में परिवार का साथ निभाया।

घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय -विनीत सिंह

इस दौरान विनीत सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन समय में वह हर संभव सहयोग के लिए परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

कठिन समय में विनीत सिंह की मौजूदगी और संवेदनशीलता

स्थानीय लोगों ने भी इस कठिन समय में विनीत सिंह की मौजूदगी और संवेदनशीलता की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों का इस तरह साथ खड़ा होना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं|

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!