वाराणसी।महामना मालवीय मिशन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक लंका स्थित ग्लोरियस एकेडमी स्कूल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

महामना मदन मोहन मालवीय के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रमाशंकर दूबे ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से समाज हित में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष विजय नाथ पाण्डेय ने भी बैठक को संबोधित किया|

संगठित प्रयासों से ही सशक्त बनता है राष्ट्रप्रांत प्रचारक रमेश जी

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी क्षेत्र के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठित प्रयासों से ही राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी ने प्रस्तुत किया, जबकि संचालन संस्था के महामंत्री प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार गुप्त द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से विजयनाथ पाण्डेय, प्रोफेसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री प्रमील पाण्डेय, डॉ. जय शंकर पाण्डेय, प्रो. राकेश कुमार मिश्र, डॉ. विनोद जायसवाल, डॉ. अनिल सिंह, प्रो. हीरालाल पाण्डेय, प्रो. दीनानाथ सिंह, डॉ. हरेंद्र राय, प्रो. सूर्यप्रताप, प्रो. कार्तिकेय श्रीवास्तव, प्रो. एस. के. शर्मा, प्रो. राजकुमार मिश्र, प्रो. सुशांत श्रीवास्तव, प्रो. जय प्रकाश सिंह, डॉ. कैलाश नाथ त्रिपाठी, डॉ. माधवी तिवारी, डॉ. शिवराम सिंह चौहान, डॉ. अवधेश कुमार मिश्र, डॉ. उदय प्रताप भारती एवं डॉ. रजनीश राय सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!