khabarilaal news desk

फूलपुर थाना क्षेत्र के करखिंयाव स्थित अमूल बनास डेयरी प्लांट में बुधवार को संभावित आपदाओं से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे तहसील प्रशासन, एनडीआरएफ, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने आग लगने, जहरीली गैस रिसाव, बाढ़, सड़क दुर्घटना तथा अन्य औद्योगिक आपदाओं की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया।

औद्योगिक इकाइयों में समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करना आवश्यक

मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, त्वरित सूचना प्रणाली, सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की टीम ने आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बरतते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।
तहसीलदार पिंडरा कुलवंत सिंह ने बताया कि  औद्योगिक इकाइयों में समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करना आवश्यक है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि एवं नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

फायर ब्रिगेड पिंडरा की टीम एवं अमूल बनास के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद

मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के विनय कुमार, फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित पांडेय, उपनिरीक्षक आकाश गोंड, उपनिरीक्षक सुनील यादव सहित फायर ब्रिगेड पिंडरा की टीम एवं अमूल बनास के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा

कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!