वाराणसी।शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में 2017 से शहर दक्षिणी विधानसभा में मातृशक्ति अभिनंदन का कार्यक्रम हो रहा है उसी कड़ी में आज रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में वसंती के नवरात्रि की अष्टमी के दिन आयोजित हुआ।

पुष्प वर्षाकर, अंगवस्त्रम ओढाकर 1500 मातृशक्ति का किया गया अभिनंदन

बताते चलें कि इस वर्ष भी यह कार्यक्रम राम कटोरा स्थित सरोजा पैलेस में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के दिन आयोजित हुआ। जिसमें 1500 से अधिक मातृशक्ति का सम्मान हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मातृशक्ति को अंगवस्त्रम ओढाया व पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मातृशक्ति को फलाहार भी वितरित किया गया। 

वैदिक काल में वेदो की रचना में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान 

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते शहर दक्षिणी विधायक व पुर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस वर्ष ये 15 वां मातृशक्ति कार्यक्रम हो रहा है। कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 2017 सें वासंतिक व शारदीय नवरात्र में यह कार्यक्रम हो रहा है। कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। मातृशक्ति जननी भी है और पालन कर्ता भी है। कहा कि हमारे यहां शक्ति की प्रतीक मातृशक्ति है। वैदिक काल में वेदो की रचना में भी मातृशक्ति का योगदान रहा है। कहा कि देश पर जब भी कोई संकट आता है तब हमारी मातृशक्ति ही हमें संरक्षित करती है। कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सभी योजनाओं में मातृशक्ति को केंद्र में रखा है। कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति सबसे आगे है। कहा कि काशी में स्थित नव देवियां और नव गौरी के अधिकतर मंदिर शहर दक्षिणी विधानसभा में ही आते है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण का हो रहा कार्य

इस अवसर पर बतौर मुख्य आतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है है। कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए मातृ शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून संसद में पारित कराया है।

दुर्गा शक्ति सरस्वती विद्या तो लक्ष्मी हमें प्रदान करती है धन-प्रदीप अग्रहरि

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि मातृशक्ति ही हमें सब कुछ देती है। मां दुर्गा हमें शक्ति देती, मां सरस्वती विद्या देती है तो मां लक्ष्मी हमें धन प्रदान करती है।इस अवसर पर पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है वहाँ देवता वास करते है।संचालन नेहा कक्कड़ व धन्यवाद ज्ञापन साधना वेदांती ने किया।

अभिवादन करने वालों में प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर मातृशक्ति का अभिनंदन करने वालों में गुजरात के पुर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, साधना वेदांति, शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, इंअशोक यादव, नवीन कपूर, अशोक जाटव, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, ताडकेश्वर नाथ गुप्ता,शालिनी यादव, संदीप केशरी, किशोर सेठ,शैलेंद्र मिश्रा,गोपाल जी गुप्ता, संजय केशरी, नीरज जायसवाल, विवेक जायसवाल, मनोज यादव, नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, श्रवण गुप्ता, संदीप चौरसिया, सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery