वाराणसी ।काशी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचने पर BJP कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं का एयरपोर्ट पर जमावड़ा लगा रहा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' और राकेश सचान उपस्थित रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश यादव ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
हवाई अड्डे पर स्वागत करने वालों में अन्य प्रमुख पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष,शैलेश पाण्डेय भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी एवं क्षेत्र उपाध्यक्ष (भाजपा किसान मोर्चा, काशी क्षेत्र),डॉ. विजय यादव,संदीप केसरी रहें,इस दौरान हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय की देखरेख में स्वागत की सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं।
Comments (0)