khabarilaal news desk:-
वाराणसी | फूलपुर और सिंधोरा क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर निकले ताजिया के जुलूस में जगह जगह गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली। पिंडरा, सिंधोरा, कुआर व कठिराव में हिन्दू समुदाय के लोगों ने जलपान के साथ जुलूस का स्वागत किया और ताजिये के साथ कदम से कदम मिलाया। क्षेत्र में निकले छोटे बड़े तीन दर्जन से अधिक ताजिया को कर्बला में ले जाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे।इस दौरान एलआईयू की टीम भी रही सक्रिय
इस दौरान एलआईयू की टीम भी रही सक्रिय
क्षेत्र के सिंधोरा, पिंडरा, नेवादा व ताड़ी में निकले भव्य ताजिया व जुलूस के साथ करतब को देखने के लिए मुस्लिम महिलाओं के साथ हिन्दू समुदाय की भीड़ दिखी। अपराह्न बाद जब ताजिया निकलने शुरू हुए तो वह सायंकाल तक रास्ते मे रुकते हुए गन्तव्य तक पहुचे। जगह जगह तजियादारो ने लकड़ी खेल, लाठी भाजने से लेकर अनेक करतब दिखाए। या हुसैन के नारे के साथ कर्बला में ताजिये को ठंडा किया गया।
शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार बीतने पर पुलिस ने राहत की ली सांस

कुआर बाजार से उठे ताजिया में नथईपुर, घमहापुर, छिरिया, के ताजियादार सम्मिलित हुये। वही सिंधोरा बाजार से भी आधा दर्जन ताजिये निकले। पिंडरा से तीन ताजिये निकले। शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार बीतने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार कुलवंत सिंह, एसीपी प्रशांत सिंह, थाना फूलपुर राजीव कुमार सिंह व सिंधोरा ज्ञानेंद्र त्रिपाठी मयफोर्स क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।
Comments (0)